🌹भारतीय पंचांग 8फरवरी2019🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शालिवाहन संवत— 1940
अयन– उत्तरायण
ऋतु–हेमन्त ऋतु
सौरमास-माघ
प्रविष्ठा-26गते
चान्द्रमास-माघ
पक्ष — शुक्लपक्ष .
* वार-्शुक्रवार
तिथि -तृतीया 10:17तक
नक्षत्र-पूर्वभाद्रपद14:58तक
योग–शिवयोग11:31
करण-गरनामकरण
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –07:7
सूर्यास्त —18:00पर
सूर्य राशि -मकर
चंद्र राशि -कुम्भ8:17तक
8फरवरी 2019 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 12:11से 12:52
राहुकाल11:12से 12:34तक
🌹राशिफल🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।
वृषभ राशि: व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते है। सूझ-बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम-प्रसंग सफल होंगे।
मिथुन राशि: परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल-तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।
कर्क राशि: आप जो सोचते हैं वह करते नहीं है। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते है।
सिंह राशि: अपनी चिंता के कारण आप दुसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते है, शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटना आदि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।
कन्या राशि: दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते है।
तुला राशि: अपनी संगत बदलें आप का संसार बदल जायेगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
वृश्चिक राशि: दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
धनु राशि: संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी।
मकर राशि: जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनेतिक मामलों में आप का विरोध होगा।
कुंभ राशि: संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आप की निर्णय शक्ति बहूत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे है। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
मीन राशि: दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सम्पादक-आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्क सूत्र 94184 96281















