राशिफल : खर्चे पर रखे नियंत्रण वरना होगा नुकसान

Religious Sirmaur

🌹भारतीय पंचांग 7 अप्रैल2019🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5121
विक्रमी संवत –2076 परिधावि नाम संवत्सर
शालिवाहन संवत— 1941
अयन– उत्तरायण
ऋतु–शिशिर ऋतु
सौरमास-चैत्र
प्रविष्ठा-22गते
चान्द्रमास-चैत्र
पक्ष — शुक्लपक्ष .
वार-रविवार
तिथि -द्वितीया तिथि16:2
नक्षत्र-अश्विनी8:43तक तत्पश्चात भरणी नक्षत्र
योग-्विषकुम्भयोग21:7तक
करण-कौलवनामकरण
सूर्योदय –06:10
सूर्यास्त —18:46पर
सूर्य राशि -मीन
चंद्र राशि – मेष राशि
राहुकाल-17:00से18:30तक
🌹राशिफल🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
आज का राशिफल 7 अप्रैल 2019, जन्मकुंडली का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. दैनिक राशिफल से हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है. इसलिए हम आपको बता रहे हैं आज का मेष, वृषभ, कर्क, कन्या, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल. जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन.

आज का मेष राशिफल, 7 अप्रैल 2019
मेष राशि के लोगों को आज खर्चों में संयम रखने की जरूरत है. नौकरी-कारोबार में लाभ होगा, मन खुश रहेगा. राजनीति में लाभ होगा. घर में धन आगमन होगा.

आज का वृष राशिफल, 7 अप्रैल 2019
वृषभ राशि के लोगों का नए आय के जरिए बनेंगे, धन लाभ होगा. लंबे समय से अटका काम पूरा होगा. दैनिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

आज का मिथुन राशिफल, 7 अप्रैल 2019
मिथुन राशि के लोगों के जीवन में नकारात्मकता आएगी. आज उन लोगों से बचने की कोशिश करें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं. साइड के कारोबार से जुड़े लोगों को आराम मिलेगा.

आज का कर्क राशिफल, 7 अप्रैल 2019
कर्क राशि के लोग क्रोध को पूरी तरह काबू रखें. जीवनसाथी के साथ मुश्किल हालात में उभर जाएंगे. लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे.

आज का सिंह राशिफल, 7 अप्रैल 2019
सिंह राशि के लोगों के मन में आ रहे गलत ख्याल आज सफलता में अवरोध बनेंगे. आज प्रेम संबंध ज्यादा अच्छे नहीं रहेंगे. छात्रों का दिन अच्छा रहेगा, मेहनत से पढ़ाई करें.

आज का कन्या राशिफल, 7 अप्रैल 2019
कन्या राशि के लोग आज दिन भर धैर्य बनाए रखें. धन लाभ के अवसर मिलेंगे. जीवन साथी को समय से जुड़ी शिकायत हो सकती है.

आज का तुला राशिफल, 7 अप्रैल 2019
तुला राशि के लोगों में आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी. नया घर खरीदने के लिए दिन अच्छा है. किस्मत का उलटफेर आज देखने को मिल सकता है. बेरोजगारों को काम मिलेगा.

आज का वृश्चिक राशिफल, 7 अप्रैल 2019
वृश्चिक राशि के लोग आज दिन शांति के साथ व्यतीत करें. पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा. आज मन की इच्छाएं पूर्ण होंगी. जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे.

आज का धनु राशिफल, 7 अप्रैल 2019
धनु राशि के लोगों को सम्मान मिलेगा. नए लोगों से मिलकर अच्छा महसूस होगा. मेहनत जल्दी रंग लाएगी. क्रोध पर काबू रखें वरना नुकसान हो सकता है.

आज का मकर राशिफल, 7 अप्रैल 2019
मकर राशि के लोग आज वाद-विवाद और झगड़े से बचें. गुस्से पर काबू रखें. वाणी पर संयम रखें. वित्त संबंधी मामलों में थोड़ा संभल कर रहें. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे.

आज का कुंभ राशिफल, 7 अप्रैल 2019
कुंभ राशि के लोगों की यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी. कामकाज के सिलसिले में जिम्मेदारियों का बोझ आपके ऊपर पड़ सकता है. नए काम की शुरुआत के लिए दिन शानदार रहेगा.

आज का मीन राशिफल, 7 अप्रैल 2019
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आंशिक रूप से शुभ है. कार्यक्षेत्र पर सफलता मिल सकती है. व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी. आपके विचारों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. यात्रा का योग भी बन रहा है.
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सम्पादक-आचार्य आर.एस.शर्मा ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्क सूत्र 94184 96281

News Archives

Latest News