राशिफल : आपके काम करने के तरीको में सुधार की जरूरत

Religious Sirmaur

भारतीय पंचांग 2फरवरी2019
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शालिवाहन संवत— 1940
अयन– उत्तरायण
ऋतु–हेमन्त ऋतु
सौरमास-माघ
प्रविष्ठा-20गते
चान्द्रमास-माघ
पक्ष — कृष्णपक्ष .
* वार-्शनिवार
तिथि -त्रयोदशी21:18तक
नक्षत्र-पूर्वाषाड 23:39तक
योग–वज्रयोग31:54
करण-गर नामकरण
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –07:10
सूर्यास्त —17:55पर
सूर्य राशि -मकर
चंद्र राशि -धनु
2फरवरी 2019 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 12:11से 12:52
राहुकाल9:53से 11:13तक
🌹राशिफल🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
मेषराशि-अपनी दिनचर्या में बदलाव लायें। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा।

वृषभ राशि: दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे है।

मिथुन राशि: आपके काम करने के तरीको में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे है।

कर्क राशि: कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

सिंह राशि: अपने पराये में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दुसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें।

कन्या राशि: कम बोलें अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

तुला राशि: सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

वृश्चिक राशि: नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहे।

धनु राशि: दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे है। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी पर इष्टबल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा।

मकर राशि: दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी जो की आपके लिए लाभदायक रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग है। स्वास से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते है।

कुंभ राशि: समय के साथ अपने आचार-विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांती चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं है। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

मीन राशि: अपने आप पर विश्वास रखें, दुसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें और सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेंगे।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सम्पादक-आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्क सूत्र 94184 96281

News Archives

Latest News