भारतीय पंचांग 2जनवरी2019
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120 :
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शालिवाहन संवत— 1940
अयन– दक्षिणायन
ऋतु–हेमन्त ऋतु
सौरमास-पौष
प्रविष्ठा-18गते
चान्द्रमास-पौष
पक्ष — कृष्णपक्ष .
* वार-् बुधवार
तिथि – द्वादशी26:10तक
नक्षत्र– विशाखानक्षत्र9:38तक
योग-शूलयोग 26:2तक
करण– कौलवनामकरण
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –07:25
सूर्यास्त —17:26पर
सूर्य राशि -धनु
चंद्र राशि – वृश्चिक राशि
2जनवरी 2019 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:40से 12:25
राहुकाल12:23से13:40तक
🌹राशिफल🌹
मेष : इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी के साथ तालमेल ठीक-ठाक बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा।
वृषभ : इस राशि के जातकों को आज जीवन बेहद सुखी रहेगा। परिवार में सब कुछ अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का साथ बना रहेगा। दूसरों के प्रति आपका स्वभाव अच्छा रहेगा। आपको धन लाभ भी हो सकता है। कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं।
मिथुन : इस राशि के जातकों को आज सांसारिक स्थिति अच्छी रहेगी। हाथ में लिए गए कार्यों को पूरा किए बिना न छोड़ें। जीवन में दोस्तों का सहयोग बना रहेगा। आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं।
कर्क : इस राशि के जातकों को आज संतान से सुख-सहयोग नहीं मिल पाएगा। आज के दिन प्यार के प्रति अधिक दीवानपन आपके लिए ठीक नहीं है। इस दौरान प्रेम-विवाह करने से भी आपको बचना चाहिए।
सिंह : इस राशि के जातकों को आज माता के साथ आपकी अनबन हो सकती है। माता से संबंध ठीक करने के लिए आपको ही कोशिशें करनी पड़ेंगी। आपको आर्थिक रूप से भी कुछ परेशानी हो सकती है। भूमि, भवन और वाहन का लाभ पाने में आपको कुछ देर हो सकती है।
कन्या : इस राशि के जातकों को आज कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। माता-पिता का पूरा सुख मिलेगा। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। भाई-बहनों से आपको विशेष रूप से लाभ मिलेंगे।
तुला : इस राशि के जातकों की आज आर्थिक स्थिति डावांडोल बनी रहेगी। संतान के मामले में भी आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आपको एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन के चक्कर में पड़ने से भी बचना चाहिए। वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें।
वृश्चिक : इस राशि के जातक आज हर तरह से लाभान्वित होंगे। वाहन सुख के भी योग हैं। बिजनेस के कामों में भी लाभ बना रहेगा। आपके प्रेम-संबंध मजबूत होंगे। आपको संतान का सुख मिलेगा।
धनु : इस राशि के जातकों को आज संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। धन के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कहीं अनायास यात्रा पर भी जा सकते हैं।
मकर : इस राशि के जातक आज क्षण में रूष्ट और क्षण में तुष्ट की भावना के शिकार होंगे। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने के पहले बड़े-बुजुर्गों की सलाह ले लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कुंभ : इस राशि के जातकों को कैरियर में सफलता के योग हैं। आज कोई नया अवसर आपके हाथ लगने के योग हैं। परिवार में आज सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बना रहेगा। आज किसी धार्मिक कार्य में भी आप भाग ले सकेंगे। किसी परिचित से मुलाकात के भी योग हैं।
मीन : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। मेहनत के अनुसार ही भाग्य साथ देगा। संतान सुख उत्तम के साथ ही जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सम्पादक-आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य
सम्पर्कसूत्र 9418496281
8219174919















