राशिफल : आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा

Religious Sirmaur

भारतीय पंचांग 3 नवम्बर2018
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शक संवत— 1940
अयन– दक्षिणायन
ऋतु–शरद ऋतु
सौरमास–कार्तिक
प्रविष्ठा–18 गते
चान्द्रमास कार्तिक
पक्ष — कृष्णपक्ष
* वार-् शनिवार
तिथि – दशमी तिथि क्षय, रमा एकादशी 27 बज के 14 मिनट तक
नक्षत्र — पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 22:44 तक
योग- ऐन्द्र नामक योग 27 बज कर 21 मिनट तक
करण– बव नामकरण
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –06:36
सूर्यास्त —17:40पर
सूर्य राशि -तुला
चंद्र राशि – सिंह 28 बजके 26 मिनट तक तत्पश्चात कन्या राशि
3नवम्बर 2018 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:42से 12:27
राहुकाल. 9:19 से10:41 तक
🌹राशिफल🌹
मेष :- आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में दिक्कतें आने कि सम्भावना है, इसीलिए ध्यान रखने की आवश्यकता है | इस समय किसी के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं अपने स्वभाव पर काबू रखें | आज आप अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता का प्रयोग करके अपने हर काम को आसानी से पूरा कर लेंगे |
वृष :- यह समय आपके लिए कठिनाईयों भरा रहेगा, स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव देखने ओ मिलेंगे, धन हानि के योग बने हुए हैं आज के दिन किसी को पैसा उद्धार न दें | मन धार्मिक कार्यों कि तरफ बढेगा और उनमे बढ़चढ़कर हिस्सा भी लेगे l
मिथुन :- आज के दिन आप में शक्ति, आत्मविश्वास और उत्साह कि बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिसके कारण आज आपके हर काम आसानी से पूरे होंगे | जीवनसाथी के साथ अलगाव हो सकता है | आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है |
कर्क :- कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त होंगे | परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा लेकिन घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता में रह सकते हो | आपका किसी कारण दूसरों से मन मुटाव हो सकता है | आज के दिन काले रंग से परहेज रखें |
सिंह :- परिवार की तरफ प्रसन्नता के हालात बनेंगे, लम्बे समय बाद किसी दोस्त या रिस्श्तेदार से मिलने का मौका मिल सकता है | आज आपको सचेत रहने की आवश्यकता है, आपके साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटना होने की सम्भावना बनी हुयी है |
कन्या :- आपको स्वास्थ्यके प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है,शरीर में आलस्य कि बढ़ोतरी बनी रहेगी | परिवार से सहयोग देखने को मिलेगा, मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं इनके उपर आपको काबू रखने की आवश्यकता है|
तुला :- आज के दिन ईशवर की आराधना करने से मानशिक शान्ति प्राप्त होगी | अपनी योग्यता और बुद्धिमता के अनुसार ही आपको सफलता प्राप्त होगी | परिवार वालों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें |
वृश्चिक :- आज आपके स्वभाव में गंभीरता और एकाग्रत देखने को मिलेगी जिसके कारण आप अपने प्रत्येक काम को सही तरीके से पूरा करेंगे | आज के दिन बनायीं गयी योजना आपकी सफल होगी | जीवन साथी के स्वास्थ्य में दिक्कतें आ सकती हैं या उनके साथ अलगाव हो सकता है |
धनु :- किसी काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है आज जो भी काम आप करेंगे उसमे सफलता मिलेगी | परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा | बड़ों कि सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी |
मकर :- कार्यक्षेत्र में यह समय आपका काफी अच्छा रहेगा, काम के साथ-साथ परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा | आपको स्वास्थ्य प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है पेट सम्बन्धी दिक्कतों की सम्भावना बनी हुयी हैं | आज के लिए आपका शुभ रंग काला होगा |
कुंभ :- आपको अपने स्वभाव पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा परिवार वालों के साथ मन मुटाव हो सकता है और उनसे मिलने वाले सुख में भी कमी देखने को मिलेगी | जोड़ों में दर्द आपके रह सकता है, मिठाई बांटना शुभ फल देगा |
मीन :- आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, शुभ समाचारों कि प्रधानता बनी रहेगी | आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन ध्यान रहे के आज के दिन घर में किसी भी प्रकार की मरम्मत न करवाएं अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा | आज के दिन काले रंग से परहेज रखें ।
संपादक–
आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्ण पदक प्राप्त भागवताचार्य संपर्क सूत्र 94184 96281

News Archives

Latest News