राशन लाने को कहा तो पति ने पत्नी को दिवार पर पटका जमकर की मारपीट

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बद्दी (रेखा शर्मा)
महिला पुलिस थाना बद्दी के तहत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटा। मारपीट में घायल पत्नी अस्पताल में उपचाराधीन है। महिला पुलिस थाना में पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
महिला पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले सतनाम सिंह के साथ हुई। इसका एक बेटा 11 साल व दूसरा बेटा 9 साल का है। शादी के कुछ दिन बाद ही इसका पति इसके साथ लड़ाई झगड़ा व मारपीट करने लगा। नशे में कई बार रात को इसके पति ने इसको घर से बाहर भी निकाल दिया और इसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करता है। वह कई सालों से अपने पति के जुल्म सह रही है। बुधवार को करीबन 8 बजे इस इसने अपने पति को घर के लिए राशन लाने को कहा तो इसके पति ने इसके पकड़कर दिवार पर पटक दिया और मारपीट करने लगा। मारपीट के चलते यह बेहोश हो गई और बच्चों की चीख पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले राजू ने इसे छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। मारपीट में इसके दाहिने पैर, बाजू और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पति इसके अकसर जान से मारने की धमकियां देता है और इसकी जान को खतरा है।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि महिला पुलिस थाना में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 498ए, 325 व 506 के तहत मामला दर्ज करके जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News