राम कुमार ने 09 लाख रुपए की लागत से निर्मित मिनी नेचर पार्क का किया लोकार्पण

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

13 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार ने दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में एलिन कम्पनी बद्दी के सहयोग से ग्रीन ड्राईव कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत सुनेड के हाडा कुंडी के कसम्भोवाल गांव मंे 09 लाख रुपए की लागत से निर्मित मिनी नेचर पार्क का लोकार्पण किया।
राम कुमार ने कहा कि बद्दी क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए ग्रीन ड्राईव कार्यक्रम आरम्भ किया गया है। उन्होंने बद्दी स्थित उद्योगपतियों से आग्रह किया कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत वह अपने सामाजिक दायित्व के अनुरूप मिनी नेचर पार्क तथा उद्योग परिसर में खाली पड़े स्थानों पर पौधे रोपित करें ताकि बद्दी शहर में प्रदूषण कम किया जा सके।
उन्होंने कहा कि बद्दी क्षेत्र में प्रदूषण की बढ़ती मात्रा को कम करने के लिए क्षेत्र की जलवायु के अनुरूप पौधे रोपित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग, साईं मार्ग तथा अन्य मार्गो पर भी ग्रीन ड्राईव कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएंगे।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण की सुरक्षा करने के साथ-साथ औषधीय गुणों के कारण स्वास्थ्य एवं आर्थिकी को भी सम्बल प्रदान करते हैं। दून विधानसभा क्षेत्र को हरा-भरा व स्वच्छ बनाने के लिए पौधरोपण में जन-जन की सहभागिता अपेक्षित है।
उन्होंने कहा कि ग्रीन ड्राईव कार्यक्रम के तहत एलिन कम्पनी बद्दी के सहयोग से मिनी नेचर पार्क व बागबानिया मे सतबीर हनुमान अखाड़ा के लिए काॅरपोरेट सोशल रिसपांेसिबिलटी (सीएसआर) के तहत 17 लाख रुपए की लागत से निर्मित सभागार व कमरों का निर्माण करवाया गया है। एलिन कंपनी के सहयोग से शीघ्र ही हाडा कुंडी मिनी नेचर पार्क में 04 सोलर लाइटें भी लगाई जाएगी। उन्होंने सामाजिक कार्य के लिए कंपनी का आभार व्यक्त किया।
मुख्य संसदीय सचिव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्राम पंचायत सुनेड की राजकीय माध्यमिक पाठशाला बेली दियोड में दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण की घोषणा भी की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सुनेड की प्रधान रचना देवी, दून खण्ड के पूर्व अध्यक्ष दयाराम रेंजर, वार्ड सदस्य नालका निर्मला, वार्ड पंच खरुनी निर्मल सिंह, समाजसेवी मेहर चंद, सोनू शर्मा, संजीव राणा, अशोक कुमार, एलिन कंपनी के महाप्रबंधक जे.एस कंग, एच.आर सुरेंद्र गोंदी, मेंटेनेंस हेड सुभाष राणा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

News Archives

Latest News