DNN कुल्लू (चमन)
राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान सोलन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय दो दिवसीय राष्ट्रीय लोक नृत्य एवं राष्ट्रीय अभिनय प्रतियोगिता मे आदर्श विद्यालय आनी के होनहार विद्यार्थियों ने राज्य भर में प्रथम स्थान हासिल किया। इसमे राज्य भर की बारह जिलों के छात्रों ने भाग लिया। इसमे विद्यालय के प्रवक्ता श्याम नंद के मार्गदर्शन में छात्रों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। आदर्श विद्यालय आनी के प्रधानचार्य अमर चंद चौहान ने होनहार प्रतिभागियो को बधाई संदेश दिया।
राष्ट्रीय स्तर पर विजित प्रतिभागियों ने हिमाचल राज्य का प्रदर्शन चैन्नई में होने वाली प्रतियोगिता में करेगा। विजित प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार से राजेश जिष्टु, बहादुर चंद, कृष्ण ठाकुर, वेद प्रिया, टेक चंद,बबिता ठाकुर, नरेश ठाकुर, इंद्र ठाकुर, भीम सिंह परमार , प्रवीण ठाकुर, अजय कुमार, राजिंदर ठाकुर, गोविन्द ठाकुर, आशा देवी, तिलका देवी व तारा चंद आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी।















