DNN शिमला।
02 मार्च। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को सदन में विपक्ष के आरोपो पर जमकर निशाना साधा ओर प्रदेश की जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए । मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अभिभाषण को सही बताते हुए जहा सरकार की उपलब्धियां गिनाई वही विपक्ष पर प्रदेश को कर्ज में डुबाने के आरोप लगाए। वही विपक्ष ने मुख्यमंत्री पर सदन में झूठ बोलने के आरोप लगाए और सदन में नारेबाजी शुरू कर दी जिसके वाद वाकआउट कर सदन से बाहर आ गए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सदन में भाजपा द्वारा राज्यपाल के माध्यम से झूठ का पुलिंदा पेश किया गया है बजट अभिभाषण में जो बातें कही गई है वह जमीनी स्तर पर कहीं नहीं है ओर जो वादे जनता से किए गए थे उनका इस अभिभाषण में जिक्र तक नही है। केवल लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी सहित कई लोग धरने प्रदर्शन कर रहे हैं यह सरकार उन्हें डराने का काम कर रही है प्रदेश में शराब माफिया खनन माफिया सक्रिय है उन पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है उन्हें पूरी छूट देकर रखी है। मुख्यमंत्री सदन में खुल कर झूठ बोल रहे है। कर्ज को लेकर गलत आंकड़े पेश किए जा रहे है। पहले कहा कि 18 हजार का कर्ज लिया अब 28 हजार के करोड़ के कर्ज की बात कर रहे है इससे ज्यादा झूठ क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 45 हजार का कर्ज था और जयराम सरकार जब सत्ता छोड़ेगी तो कर्ज 90 हजार करोड़ पहुच जाएगा। मुकेशः ने आरोप लगते हुए कहा कि ये सरकार कर्ज के पैसे से मौज मस्ती की है हेलीकॉप्टर उड़ा रहे और झूठी घोषणाएं कर रहे है। मुख्यमंत्री को आज मंडी जाना था और रस्मअदायगी की तरह सदन में बोल रहे थे और ये अभिभाषण पूरी तरह से झूठ का पुलिंद है।















