डीएनएन राजगढ़
जिला आयुर्वेद विभाग द्वारा आयुष विभाग के सौजन्य से राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत भाणत के फागू मे एक निशुल्क हैल्थ कैप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ स्थानीय विधायक सुरेश कश्यप ने किया। विधायक ने इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे दूर दराज क्षेत्रों ऐसे शिविरों के आयोजन से लोगों को उसने घर द्वार पर ईलाज व निशुल्क दवा मिल जाती है। इस शिविर में लगभग 400 रोगियों की जांच की गई और उन्हें फ्री दवाएं बांटी गई। इसके अलावा यहां शूगर आदि रोगों के टैस्ट भी फ्री किए गए।















