रविवार को होगा इंटक का चुनाव 272 प्रतिनिधि लेंगे भाग

Politics Shimla

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश इंटक का चुनाव रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में रखा गया है। इन चुनावों में विभिन्न यूनियन के 272 प्रतिनिधि भाग लेंगे। ये जानकारी इंटक के राज्य अध्यक्ष हरदीप बाबा ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। इन चुनावों में इंटक अध्यक्ष तक पूरी कार्यकारिणी चुनी जाएगी। चुनाव में पंजीकृत यूनियन के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बाबा हरदीप ने कहा कि 12 घंटे ड्यूटी देने वाले 102 व 108 के कर्मचारियों की लड़ाई इंटक ने लड़ी नतीज़तन इनको 18 हज़ार वेतन देने के लिए हाइकोर्ट ने आदेश ज़ारी किए है। सरकार से इंटक मांग करती है कि इसे जल्द लागू किया जाए। इंटक प्रदेश के मज़दूरों, आउटसोर्स कर्मचारियों, आशा वर्कर व आंगनबाड़ी के हिंतो की लड़ाई लड़ती रहेगी।

News Archives

Latest News