DNN सोलन ब्यूरो
11 अक्तूबर। जिला सोलन में रविवार को भी कोरोना वायरस के 17 मामलें आए है। रविवार को नए कोरोना वायरस के मामलें जुड़ने के बाद जिला में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों का आंकड़ा 3,321 पहुंच गया है। हालांकि, इनमे एक्टिव केस की संख्या बहुत कम है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि रविवार को जिला सोलन से 284 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे 17 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 241 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 01 सैम्पल इनकंक्ल्युसिव व 08 सैम्पल अभी भी अंडर प्रोसेस चलें हुए है।
रविवार को जांचे गए सैम्पलों में केंद्रीय अनुसन्धान कसौली में 157 है। इनमे 13 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है व 138 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि, सीआरआई कसौली में 08 सैम्पल अभी भी अंडर प्रोसेस व 01 सैम्पल इनकनक्ल्युसिव निकला है।
ट्रुनेट के क्षेत्रीय अस्पताल सोलन व सीएचसी नालागढ़ में 05 सैम्पल जांचे गए है। इन 05 सैम्पलों में 03 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 02 सैम्पल नेगवटिव आए है।
रैपिड एंटीजन टैस्ट के जरिए जिला में 106 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे केवल 01 सैम्पल कोरोना संक्रमित निकला है व अन्य सभी सैम्पल नेगेटिव आए है।
रविवार को आए 17 मामलों में 14 पुरुष व 03 महिलाएं कोरोना से संक्रमित हुई है। इनमे सोलन से 05, बद्दी से 07, नालागढ़ से 01, अर्की से 04 मामलें आए है। इनमे आईएलआई में 07 व डारेक्ट कॉन्टेक्ट के 10 मामलें है।















