DNN मंडी (हेमलता)
2018 बैच के युवा आईएफएस (IFS) अधिकारी वासु डोगर (Vasu Dogar) ने डीएफओ मंडी (DFO Mandi) का कार्यभार संभाल लिया है। 28 वर्षीय वासु डोगर मूलतः सोलन जिला के रहने वाले हैं। इनके पिता आईटीआई में प्रधानाचार्य हैं और माता शिक्षिका हैं। इससे पहले वासु डोगर मंडी जिला के करसोग वन मंडल में बतौर डीएफओ कार्यरत थे। यह उनकी दूसरी पोस्टिंग है। वासु डोगर का प्रोवेशन पीरियड बिलासुपर जिला में बीता है। अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए वासु डोगर ने बताया कि उनका लक्ष्य वन संपदा का सही ढंग से संरक्षण करना है। वहीं मंडी डिविजन में जो भी विकास के कार्य चले हैं उन्हें और गति देकर समयावधि में पूरा किया जाएगा। वासु डोगर ने बताया कि सरकार की तरफ से भी जो भी योजनाएं चलाई गई हैं उनका लोगों तक पूरी तरह से लाभ पहुंचाया जाएगा। लंबित पड़े एफसीए के मामलों को भी जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।















