DNN कुल्लू
23 मार्च जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय, कुल्लू द्वारा युवा संस्थानों के पदाधिकारियों को सक्षम बनाने हेतु जिला स्तरीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला परिषद भवन में दिनांक 22 मार्च 2022 से 26 मार्च 2022 तक किया जा रहा है जिसमें बाल विकास परियोजना कुल्लू से आएअधिकारी नीरज शर्मा जी द्वारा युवाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया युवाओं को इन योजनाओं को जिला भर में पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। जिसमें मुख्यतः बेटियां हैं अनमोल, सखी वन स्टॉप सेंटर योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, महिलाओं को स्वयं रोजगार हेतु सहायता , प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में अवगत करवाया। इसके उपरात उद्यान विभाग कुल्लू सेअधिकारी भीष्म ठाकुर से जुड़ी योजनाओं के बारे में विभाग से जुड़ी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया जिसमें मुख्यमंत्री ग्रीन हाउस योजना ,पुष्प क्रांति योजना, मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के बारे में युवाओं को जानकारी दी। साथ ही में जिला कल्याण अधिकारी कुल्लू द्वारा युवाओं को विभाग से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी थी जैसे की वृद्धा पेंशन योजना, विकलांग पेंशन योजना ,विधवा पेंशन योजना , प्रधानमंत्रीआदर्श योजना, कौशल विकास योजना,अनुदान योजना तथा अनुसूचित जाति अन्य पिछड़े वर्गों तथा अल्पसंख्यकों के सामाजिक आर्थिक तथा शैक्षणिक उत्थान के लिए योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसी उपरात युवा संयोजक दीप्ति वैद्य ने प्रतिभागियों के ओरिएंटेशन और युवा क्लब की प्राथमिक वस्तुओं पर चर्चा की।














