युवा कांग्रेस बिजली के अघोषित कटों के खिलाफ़ देगी धरना

Politics Shimla

DNN कोटखाई

जुब्बल- नावर- कोटखाई में पिछले कई हफ्तों से बिजली के अघोषित कटों से जनता में भारी आक्रोश है जिसके चलते युवा कांग्रेस जुब्बल रोहड़ू में बिजली के बृत कार्यालय में धरना देने का फैसला लिया है। यह बात ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल के अध्यक्ष संदीप सेहटा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही। सेब सीज़न जोरों पर हैं वहीं पिछले 3 दिनों से अघोषित कटों से जुब्बल क्षेत्र में बागवान, आमजनमानस एंव छात्रों की ऑनलाइन शिक्षा में भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। जुब्बल नावर कोटखाई में सरकार एंव प्रशासन की लचर व्यवस्था के प्रति भारी रोष है और सरकार कुंभकरण की नींद में सोई हुई है। युवा कांग्रेस जुब्बल बिजली की अव्यवस्था को देखते हुए 7 सिंतबर सोमवार को विद्युत बृत कार्यालय रोहड़ू के सामने धरना देने जा रही है ततपश्चात उपमंडल अधिकारी नागरिक रोहड़ू के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा की अध्यक्षता में बिजली की आपूर्ति बाधित होने से हो रही परेशानियों बारे ज्ञापन सौंपा जायेगा।

News Archives

Latest News