डीएनएन चौपाल
चौपाल के मडावग पंचायत में युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र सरकार पर हल्ला बोलते हुए पकौड़े बेचे। शांति पूर्व तरीके से ऐसा किया गया और यह संदेश देने की कोशिश की कि गई यदि हालात नहीं बदले तो वो दिन दूर नहीं जब उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद बेरोजगारों को पकौड़े बेचने पड़ेंगे। चौपाल जॉन के अध्यक्ष हेमंत डोगरा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया। इसमें युवा कांग्रेस के हिमाचल सचिव प्रेम डोगरा भी शामिल हुए। इसके अलावा पुंदर युवा कांग्रेस के मडावग बूथ के अध्यक्ष दीपक व माटल बूथ के अध्यक्ष प्रमोद तथा मक्डोग बूथ से काकू अजटा कमलेश रचाइक व युवा कांग्रेस पुंदर के कार्यकर्ता अनिल डोगरा, चंदन डोगरा, यशवंत चौहान सचिन दीवान संजू राजेंद्र संजय कंवर सहित अन्य युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।
















