युवाओं के लिए मिनी मैराथन दौड़ व सेमिनार किया जाएगा आयोजित

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

16 अगस्त। जिला युवा एवं खेल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा सेवा एवं खेल विभाग कांगड़ा स्थित धर्मशाला द्वारा भारत की स्वतन्त्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ मनाने के लिए खेल परिसर धर्मशाला में 17 अगस्त, 2021 को जिला कांगड़ा के युवाओं के लिए मैराथन दौड़ व सेमिनार आयोजित करना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को सांय 3.30 बजे मैराथन(13 वर्ष से कम आयुवर्ग के लड़के/लड़कियां व 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़के/लड़कियां) के लिए तथा 4.30 बजे सेमिनार(समस्त युवा) वर्ग के लिए खेल परिसर धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिला कांगड़ा के समस्त युवाओं से आग्रह किया है कि मिनी मैराथन में भाग लेने हेतू खेल परिसर धर्मशाला में सांय 3.30 बजे से पहले पहुचकर अपना नाम पंजीकृत करवाएं।

News Archives

Latest News