यहां है पशुओं की देवी का मंदिर, हर वर्ष पशुधन की मंगलकामना के लिए जाते है हजारों लोग

Others Religious Sirmaur

DNN सराहां (सुरेश कुमार)
प्रकृति की गोद मे बसी पशुओं की देवी जो हजारों वर्षों से पशुओं के लिए रक्षा कवच के तौर पर जानी जाती है त्रिभुनेश्वरी माता के दरबार मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आषाढ़ मास के प्रत्येक रविवार को मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज आषाढ़ मास के तीसरे रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु माँ के दर पहुंचे। सिरमौर जिले की तहसील नाहन की ग्राम पंचायत कोला वाला भूड़ में स्थित इस मंदिर में स्थित माता त्रिभुनेश्वरी या कुछ लोग धरबोनि माता के नाम से जानते हैं को कृषक पशुओं की देवी के रूप में पूजते है ऐसी मान्यता है कि माता दर्भोनी महा काली का रूप है।कृषक समाज अपने पशुओं के स्वास्थ्य व उनसे प्राप्त दूध घी के उत्पादन की बढ़ोतरी व सुखसमृद्धि की कामना माता से करते है व जब भी उन्हें अपनी गाय भैंस से नया दूध प्राप्त होता है तो प्रथम दस दिन के दूध से प्राप्त घी का वो संचय करते है व वर्ष में आषाढ़ व मार्गशीर्ष मास के प्रत्येक रविवार को लगने वाले मेले के दौरान यह घी माता को अर्पित करते है।
लगभग 12 से 13 किमी का पैदल सफर कर श्रद्धालु बिना किसी थकान के व सच्ची श्रद्धा से इस मंदिर में पहुंचते हैं तहसील पच्छाद से भी भारी संख्या में कृषक माता को श्रद्धा सुमन अर्पित करके अपने पशुधन की रक्षा के लिये माता के दर शीश झुकाने जाते है।मंदिर कमेटी के सदस्य व पुजारी सोम दत,मनजीत मोहन भगत ने बताया कि प्रतिवर्ष तहसील नाहन,पच्छाद के साथ हरियाणा क्षेत्र के श्रद्धालु भी यहां बड़ी श्रद्धा के साथ शिरकत करते है।लेकिन आज भी सदोड़ घाट तक ही सड़क सुविधा है। उससे आगे 5 से 6 किलोमीटर का सफर श्रद्धालुओं को पैदल तय करना पड़ता है।
वही पच्छाद क्षेत्र से गए श्रद्धालु सीमा देवी, सुनील शर्मा, नरेश शर्मा, हर्ष, दलीप सिंह, संजय गौतम, सुरेश कुमार इत्यादि ने बताया की वो प्रतिवर्ष इस मंदिर में अपने पशुधन की मंगल कामना के लिये जाते है। लेकिन सड़क व अन्य मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण उन्हें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।उन्होंने प्रशासन से मांग की की लोगो की इस स्थान के प्रति श्रद्धा को देखते हुए यहाँ पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएँ । घास तोर पर उन्होंने नहान के विधायक तथा विस अध्यक्ष राजीव बिंदल से भी अपील की की मन्दिर परिसर तक सड़क का प्रावधान करवाएं ताके मन्दिर में सभी श्रद्धालु पहुंच सकें व मन्दिर कमेटी भी श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवथायें उपलब्ध करवा सकें।

News Archives

Latest News