मोदी की रैली के लिए सजा सोलन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

Himachal News Politics Solan

DNN सोलन

सोमवार को सोलन में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए सोलन सज गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सोलन को चारों ओर से सील कर दिया गया है। इस रैली को सफल बनाने के लिए सोलन भाजपा के कार्यकर्ता दिन रात डटे हुए हैं। रैली स्थल पर भाजपाई देर रात तक मंच को सजाते व अन्य कार्य करते दिखाई दिए। इसी प्रकार से शहर के विभिन्न हिस्सों में भी भाजपा के झंडे ही झंडे दिखाई दे रहे हैं।

 

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली स्थल ठोडो मैदान में पहले टेंट लगाए गए थे, लेकिन रात को इन टेंटो को हटा दिया गया हैं। बताया जा रहा है कि इस रैली में भारी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना को देखते हुए यह परिवर्तन हुआ है। टेंट लगने के कारण मंच कुछ ही क्षेत्र से नजर आना था लेकिन टेंट हटाने से अब लोग ठोड़ो ग्राउंड के आसपास बैठ कर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देख सकेंगे और उनका भाषण सुन सकेंगे। इस रैली में शिमला संसदीय क्षेत्र के 17 निर्वाचन क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों के हिस्सा लेने की संभावना को देखते हुए सोलन पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती हो गई है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर को सजाना शुरू कर दिया है शहर में भाजपा के झंडे देखने से अब यहां पर माहौल चुनाव का लगने लगा है।

News Archives

Latest News