मृत अवस्था में मिला व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस

Crime Himachal News Solan

DNN धर्मपुर

जिला की धर्मपुर पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह पता चलेगा कि इस व्यक्ति की मौत कैसे हुई है। फिलहाल पुलिस ऐसा भी मान रही है कि इस व्यक्ति की मौत पैर फिसलने के कारण हुई है।
पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति धर्मपुर पडाव के पास गिर गया है और बेहोश है। पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गीता राम के तौर पर हुई है, जोकि यहां पर पलेदारी का काम करता था। एएसपी. शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

News Archives

Latest News