मुरम्मत कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित  

Kullu Others

DNN कुल्लू

19 अगस्त । सहायक अधिशाषी अभियंता विद्युत उपमंडल कुल्लू-2 रेवत सिंह ठाकुर  ने सूचित किया है कि 11 केवी सेउबाग, बवेली, खराहल, लगवैली फीडरों तथा 11 केवी उठाउ सिंचाई खराहल फीडर के आवश्यक मुरम्मत व रख-रखाव कार्य के चलते  इन फीडरों के तहत आने वाले क्षेत्रों में 20 से 24 अगस्त, 2021 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि 11 केवी सेउबाग तथा बवेली फीडर के तहत आने वाले गांव  सेउबाग, काईस, राउगी,बाशिंग, बवेली, बंदरोल तथा ब्यस्सर में 20 अगस्त को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी प्रकार खराहल फीडर के तहत आने वाले गांव खराहल,, किंजा, तरांबली,नेउली, पुईद, चंसारी तथा वारी पधर में 21 अगस्त, लगवैली फीडर के अंतर्गत गांव भुटटी,, कालंग, शालंग, भल्याणी, तयून , डुगीलग और रूजग में 23 अगस्त जबकि 11 केवी उठाउ सिंचाई खराहल फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में 24 अगस्त, 2021 को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपरोक्त अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति के बाधित चलते असुविधा के लिए समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। 

News Archives

Latest News