DNN मंडी
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस सूर्यकांत के पिता मदन गोपाल शर्मा के आकस्मिक निधन पर यहां हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक प्राधिकरण, क्षेत्रीय अधिवक्ता संघ, मंडी की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। डी.के. शर्मा माननीय सदस्य (न्यायिक) की उपस्थिति में सभी सदस्य बार रूम में एकत्र हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही परम पिता परमेश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति व दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर एडवोकेट एस.पी. परमार, उप महाधिवक्ता कुलदीप सिंह व गौरव के अतिरिक्त अधिवक्ता तरूण पाठक, लोकेश कपूर, टेकचंद, अभिषेक व रवि राणा सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।















