मुख्य डाकघर सोलन, धर्मशाला व पालमपुर में सामान्य सेवा केन्द्र का शुभारंभ

Others Solan

DNN सोलन
मुख्य डाकघर सोलन में आज विभिन्न सुविधाओं के लिए सामान्य सेवा केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। पोस्ट मास्टर सोलन सुनीता धीमान ने सामान्य सेवा केन्द्र का शुभारम्भ किया। यह जानकारी आज यहां डाकघर सोलन मण्डल के अधीक्षक हेम शंकर ने दी।
उन्होंने कहा कि इस सामान्य सेवा केन्द्र के माध्यम से लोगों को मुख्य डाकघर सोलन में पैन कार्ड बनवाना, बीमा की मासिक किश्त जमा करवाना, मोबाइल रिचार्ज, बिजली के बिल जमा करवाना एवं डिश रिचार्ज जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि इन सेवाओं के आरम्भ होने से लोगों को एक ही स्थान पर डाक एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्हांेने सभी से इन सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

धर्मशाला व पालमपुर में डाकघर कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ
धर्मशाला, 9 जून: अधीक्षक डाकघर धर्मशाला मंडल एसडी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि डाक मंडल धर्मशाला के अन्तर्गत आज मंगलवार को मुख्य डाकघर धर्मशाला व पालमपुर में डाकघर कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया गया।
राणा ने बताया कि डाकघर कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आम जनता को 30 से अधिक विभिन्न सेवाओं का लाभ एक छत के नीचे उपलब्ध करवाया जाएगा। कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली सेवाओं में मुख्यतः मोबाइल बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल भुगतान, हिम केयर कार्ड, बस टिकट बुकिंग, फास्ट टैग रिचार्ज, आयकर रिटर्न, जीवन प्रमाण पत्र, पैन कार्ड/पासपोर्ट आवेदन की सुविधा इत्यादि शामिल है।
राणा ने बताया कि डाकघर कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा आम जनता को काफी लाभ प्राप्त होगा।

News Archives

Latest News