DNN सोलन ब्यूरो
25 सितंबर। मुख्यमंत्री रोशनी योजना के तहत अब गरीब परिवार भी विद्युत् कुनैक्शन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड ने भी इस का लाभ उठाने के लिए आग्रह किया है। इस योजना के कार्यवयन को सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में गरीब परिवारों को विद्युत कनैक्शन प्राप्त करने में आसानी है तथा इससे गरीब परिवारों को वितीय राहत मिलेगी। इस योजना में हर संभव वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है।
इस योजना मे लाभान्वित होने के लिए निम्न शर्ताें में कोई एक शर्त को पूरा करने पर भी ऐसा गरीब परिवार इस योजना के अंतर्गत पात्र है। शर्ताें में परिवार की सभी स्रोतों से प्राप्त वार्षिक आय 35 हजार रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए या घर का विद्युत लोड 2 किलोवाट से कम होना चाहिए या परिवार का चयन बीपीएल परिवारों की सूची में होना चाहिए या परिवार अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत आना चाहिए या परिवार का चयन प्राथमिकता परिवार की सूची में होना चाहिए।
इन 5 शर्ताें मे यदि कोई गरीब परिवार एक भी शर्त को पूरा करता है तो वह इस योजना का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह पात्र है। इस योजना की मोनिटरिंग बोर्ड मुख्यालय स्तर पर लगातार की जाएगी तथा राज्य सरकार के स्तर पर इसकी समीक्षा की जा रही है। बोर्ड के संयुक्त निदेशक (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने बताया है कि इस योजना बारे जानकारी सम्बन्धित विद्युत उपमण्डल में ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और बोर्ड लिमिटेड चाहता है कि इस योजना का लाभ पात्र लोगों को मिल सके।















