मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक चन्द्र सेन ठाकुर के परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त कीं

Himachal News Kullu Others Shimla
DNN  कुल्लू/शिमला
22 जनवरी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कुल्लू के दशाल गांव जाकर पूर्व विधायक चन्द्र सेन ठाकुर के निधन पर उनकी धर्मपत्नी हरदेई ठाकुर और अन्य शोक संतप्त परिजनों से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। चन्द्र सेन ठाकुर का कुछ समय पूर्व निधन हो गया था। इस अवसर पर हरदेई ठाकुर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को चन्द्र सेन ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक भूली बिसरी यादे भेंट की।
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, विधायक सुरेन्द्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन, महासचिव अखिलेश कपूर, उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा और पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

News Archives

Latest News