मुख्यमंत्री ने ‘पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन’ पुस्तक का विमोचन किया

Others Shimla
DNN शिमला ब्यूरो
25 सितम्बर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य पर डाॅ. इंद्र सिंह ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक ‘पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन’ का विमोचन किया। इस पुस्तक में महान विचारक और राष्ट्रवादी पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला गया है। मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक शोधकर्ताओं, विद्वानों और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। डाॅ. नरेश वर्मा और प्रोफेसर मनोज मेहता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

News Archives

Latest News