मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 21 मार्च से जिला कुल्लू के दो दिवसीय प्रवास पर

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

19 मार्च। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 21 मार्च को जिला कुल्लू के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री 21 मार्च को दोपहर बाद 2ः25 बजे ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में कुल्लू कार्नीवाल में क्राफट मेले का उद्घाटन करने के बाद कुल्लू तहसील कार्यालय भवन, उप तहसील जरी के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद सेऊबाग स्थित बहुतकनीकी संस्थान के शैक्षणिक खंड-बी तथा इसी संस्थान में 120 बिस्तरों की सुविधा से युक्त ब्वॉयज छात्रावास की आधारशिला रखेंगे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इसके बाद 2ः40 बजे सरवरी में फुट ओवर ब्रिज तथा 3ः15 बजे सरवरी स्थित नवनिर्वित बस अड्डा के भवन का लोकार्पण करने के बाद ढालपुर मैदान में जनसभा को संबोधित करंेगे। मुख्यमंत्री इसके उपरांत सर्किट हाउस कुल्लू में विश्राम करेंगे तथा 7ः30 बजे अटल सदन में कुल्लू कार्नीवाल के लोक उत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव सर्किट हाउस कुल्लू में ही होगा। 22 मार्च को प्रातः 9 बजे मुख्यमंत्री कुल्लू से सड़क मार्ग द्वारा भुंतर एयरपोर्ट तथा वहां से 9ः25 बजे हवाई मार्ग से शिमला के लिए रवाना होंगे।

News Archives

Latest News