मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की 22 अप्रैल को कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां में प्रस्तावित रैली की तैयारियों की समीक्षा की

Himachal News Others Shimla
DNN शिमला
21 अप्रैल मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की 22 अप्रैल को कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां में प्रस्तावित रैली की तैयारियों की समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस आयोजन को बड़े स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत के उपरान्त पहली बार कांगड़ा जिला का दौरा कर रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, राज्य सभा सांसद इन्दु गोस्वामी, विधायक अरूण कुमार व राकेश जमवाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज सहित अन्य नेताओं ने बैठक में भाग लिया।

News Archives

Latest News