मुख्यमंत्री का मनाली पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया

Himachal News Others Solan

DNN शिमला

01 जनवरी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज मनाली पहुंचने पर कुल्लू जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सासे हेलीपैड से मनाली सर्किट हाउस तक भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए।
सासे हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, पूर्व विधायक खीमी राम शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, राष्ट्रीय समन्वयक महिला कांग्रेस विद्या नेगी और अन्य नेताओं व जिले के अधिकारियों ने स्वागत किया। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर शिमला से मुख्यमंत्री के साथ मनाली पहुंचे।

News Archives

Latest News