मिले हो तुम हमको बड़े नसीबों से ने किया दर्शकों का मदहोश

Entertainment Sirmaur

DNN सराहां (सुरेश कुमार)

राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां की दूसरी सांस्कृतिक संध्या मुस्कान ठाकुर और कार्तिक शर्मा के नाम रही। इस सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि सांसद सुरेश कश्यप और कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने विशेष अतिथि के रूप में  शिरकत की। मेला कमेटी द्वारा हार पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर इनका स्वागत किया गया।

दूसरी सांस्कृतिक संध्या में जैसे ही स्टार नाईट का आगाज हुआ इसमे सबसे पहले मंडी की मशहूर कलाकार मुस्कान ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति शुरू की पूरा पंडाल झूमने पर मजबूर हो गया। मुस्कान ने अपनी प्रस्तुति में ” मिले हो तुम हमको बड़े नसीबों से, माही वे, मेरे रशके कमर तूने पहली नजर, कजरा मुहब्बत वाला पहाड़ी में पाणी री टाँकी ओ भाई रामा, सायबा रिये बीबीए, तेरा मेरा प्यार नी अड़िये बचपनो रा, लगजा गले आदि धमाकेदार प्रस्तुति से खूब सीटियां बटौरी। वही शोघी शिमला से स्टार कलाकार कार्तिक शर्मा ने मोला मेरे मोला रे से अपनी प्रस्तुति शुरू की अपनी आवाज से दर्शकों को खूब नचाया। कार्तिक ने अपनी आवाज में खामोशियाँ, मैं तेनु समझावा की, ओ लाड़ी शान्ता और इसके साथ ही पंजाबी गानों में जुगनी, इश्क बुल्ले वो व नी यार यार कहणा ने दर्शकों को नचाया और पूरा पंडाल तालियों और सीटियों से गुंजा। वही तारा कमल ने भी तेरा मेरा प्यार  व डाली सारजुवे साहिबा रु बीबीए से खूब मनोरंजन कराया। सिरमौरी कलाकार देवेन्द्र ठाकुर ने नही आइंदा तेरे गॉव के सागरे नही आइंदा इसके अलावा चंद्र मोहन ठाकुर, कल्पना तोमर, नितिन कौशल, प्रवेश निहल्ता, गीता ठाकुर, पुष्पेन्द्र तंवर, यशपाल चंदेल, प्रभा ठाकुर और रमेश कटोच ने भी अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब तालियां बटोरी।

मंच संचालन कर रहे शशि चौहान ने अपनी दमदार आवाज से शायरी और चुटकुलों से दर्शकों को बांधे रखा। बता दें कि रोहड़ू से ताल्लुक रखने वाले एंकर शशि चौहान पूरे हिमाचल में अपनी दमदार एंकरिंग के लिए जानामाना चेहरा है। शशि इसके अलावा अकाशवाणी शिमला से भी जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर एसडीएम रामेश्वर दास, डीएसपी अनिल दोलता, डॉ संदीप शर्मा, प्रधान नरेन्द्र गोसाईं, सुरेन्द्र चौहान, संदीप गाजटा, सुशील शर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

News Archives

Latest News