DNN सोलन ब्यूरो
24 अक्तूबर। मिनी सचिवालय में एनपीएस कर्मचारी संघ द्वारा शनिवार को एनपीएस गो बैक के नारे लगाए। एनपीएस कर्मचारी संघ ने इस सांकेतिक धरने के दौरान सरकार को पुरानी पेंशन स्किम को बहाल करने की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भी सौंपा गया है। धरने के दौरान कर्मचारी संघ ने सरकार को चेतावनी भी दी है कि यदि पुरानी स्किम को बहाल न किया गया तो आने वाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बता दें कि एनपीएस कर्मचारी संघ पिछले काफी समय से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करते आ रहे है। इससे पूर्व न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियो ने एक रैल्ली भी निकाली जोकि मिनी सचिवालय के तक निकली गई। जिसमें करीब एक सौ से अधिक कर्मचारियों ने भाग लेकर उनकी पुरानी मांगों को लेकर जमकर नारे बाजी की गई। इसके उपरांत जिला प्रशासन के माध्यम से मांगो को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया। कर्मचारी महासंघ जिला सोलन के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने बताया कि लगता है सरकार ने उनकी मांगों की तरह अपनी आंखे मूंद ली हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के सामने भी बार-बार ये मांगें दोहराई गई थी। उन्होंने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। वर्तमान सरकार भी उसी राह पर चल रही है। यहां तक की मुख्यमंत्री के आश्वासनों की भी कोई विश्वशनीयता नहीं रह गई है, क्योंकि पिछले 3 सालों में उन्होंने भी कई बार केवल कोरे आश्वाशन ही दिए हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांगें एनपीएस कर्मचारी की मृत्यु या विकलांगता पर केंद्र सरकार की तर्ज पर हिमाचल के एनपीएस कर्मचारियों के परिवारों को भी सीसीएस पेंशन नियम 1972 के तहत पेंशन देना तथा एनपीएस को खत्म करने के लिए भाजपा के 2017 चुनाव के दृष्टिपत्र के अनुसार उच्चस्तरीय कमेटी का गठन करवाना है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों को पुरा नही किया गया तो कर्मचारी उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।














