मातृत्व दिवस पर धर्मशाला के लिए बेटा हेल्पलाइन की शुरुआत

Kangra Others Politics

DNN धर्मशाला

मातृत्व दिवस पर धर्मशाला की जनता के लिए बेटा हेल्पलाइन की शुरुआत की गई । यह टेलीफोनिक हेल्पलाइन सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक जनता के मन की बात को सुनेगी और प्राथमिकता के आधार पर जनता की उलझनों को दूर करने के लिए काम करेगी। आपदा काल में धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया ने इसकी शुरुआत की है। इस हेल्पलाइन को लेकर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन को शुरू करने का मकसद यह है कि वे धर्मशाला क्षेत्र के हर परिवार से संपर्क में रहें और यहां के क्षेत्र के लोगों की जरूरतों व समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवा सकें। इसके लिए जनता को 98160-37011 और 98160-67012 पर कॉल कर के अपनी बात बतानी है। यहां मौजूद सहयोगी जनता की समस्या के हल के लिए काम करने शुरू कर देंगे।

News Archives

Latest News