rashifal

मां भवानी की कृपा से धन-कर‍ियर के मामले में इन राश‍ियों की है चांदी

Himachal News Others

राशिफल

13 अप्रैल, मंगलवार। मां भवानी की कृपा से कुछ राश‍ियों को धन-कर‍ियर के मामले में व‍िशेष लाभ म‍िल रहा है। वहीं कुछ राश‍ियों का रुका हुआ धन भी वापस म‍िलने का प्रबल योग है। तो आइए आज का द‍िन आपके ल‍िए कैसा…..

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए दिन का प्रथम प्रहर थोड़ा संघर्ष भरा रह सकता है, अतः संयम बनाए रखें। दोपहर से आपके सभी काम बनते जाएंगे। अपने टैलंट को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। जिसे आप पैसों के मोलभाव के लिए भी समय उपयुक्त रहेगा। धन को संचित कर भविष्य को सुरक्षित कर पाएंगे।

वृषभ

वृष राशि के जातक अत्यधिक ऊर्जा के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। दोपहर के बाद महंगी वस्तु पर मौज-मस्ती के लिए धन खर्च करेंगे। इसलिए बेहतर है अगर आप अपने लोन के रीपेमेंट पर पैसा खर्च कर दें, ताकि भविष्य सुरक्षित रहें। अनियमित खानपान सेहत से जुड़े खर्चे करा सकता है।

मिथुन
मिथुन राशि के जातक अपने कार्य क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बिंदु बने रहेंगे। आपके कार्य से आपकी विशिष्ट पहचान बनेगी। नए विदेशी संबंध बनने से मन में हर्ष रहेगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए धन खर्च करेंगे। जो भविष्य में धन प्रदायक बनेंगे।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। परिवार और कामकाज के बीच में संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे। धन का प्रवाह सतत गति से चलता रहेगा। घर की मरम्मत से संबंधित गतिविधियों पर धन खर्च हो सकता है। पुराना रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए बेहतरीन दिन रहेगा। लंबी यात्रा तरक्की के नए द्वार खोलेगी। कार्यक्षेत्र के अनुभवी व्यक्तियों की प्रेरणा से मुश्किल कामों को भी पूरा कर पाएंगे। नई शुरुआत लाभ प्रदायक बनेगी। धन संपत्ति के मामले में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। जुगत लगाकर स्वयं धन खर्च करने से बचेंगे और दूसरों से धन खर्च करवाना चाहेंगे।

कन्या

कन्या राशि के जातकों को मिश्रित फल देने वाला समय रहेगा। लॉटरी, शेयर मार्केट, सट्टे आदि से आज आपको बचना चाहिए। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। लंबी अवधि की योजनाओं में सोच समझकर निवेश करें। काम करते समय सतर्क रहें, विरोधी आपका नाम खराब करने का पूरा प्रयास कर सकते हैं।

तुला

तुला राशि के व्यावसायियों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। दिन की शुरुआत में जो काम मुश्किल लग रहे थे, वह आसानी से होते जाएंगे। आपकी बातें प्रभावी रहेंगी। पुराने खराब रिश्तो को बेहतर बनाने के लिए भी आज का दिन बहुत अनुकूल रहेगा। नए अनुबंध साइन होंगे। कमाई के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक अपने उच्च अधिकारियों के साथ डिप्लोमेटिक व्यवहार के द्वारा उनका फेवर पाने में कामयाब रहेंगे। आपके शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहे। खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए, सेहत से जुड़ी समस्याएं आपके खर्चे करा सकती हैं कमाई के लिए दिन अच्छा है।

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। कलात्मक अभिव्यक्ति में वृद्धि होगी। योजना के अनुरूप कार्य पूरा होने से मन में हर्ष रहेगा। धन प्राप्ति के लिए दिन बहुत अनुकूल है। रुका हुआ पैसा मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मकर
मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। सभी काम पूरा करने में पारिवारिक सहयोग मिलेगा। बच्चे आपके कैरियर में एचीवमेंट दिलाने में सहायक बनेंगे। ऑफिस का माहौल आरामदायक बनाने के लिए धन खर्च करेंगे। कोई नया वाहन भी खरीदने का योग बनता है। कमाई अच्छी होगी।

कुंभ
कुंभ राशि के जातक सभी कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके प्रयास आपको सफलता दिलाने में बहुत सहायक बनेंगे। एक से ज्यादा काम आज आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। शब्दों में नरमी लाएंगे तो काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। दिन बहुत अच्छा है। लाभ की संभावनाएं अच्छी बनी हुई है।

मीन
मीन राशि के जातकों का सारा ध्यान फाइनैंश‍ियल प्लानिंग की तरह रहेगा। रुका हुआ पैसा कैसे निकालना है और उसको किस तरह से निवेश करना है। इस सबके लिए एक्सपर्ट की मदद लेने का प्रयास करेंगे। सैलरी से संबंधित मामलों में मोलभाव लाभदायक है।

News Archives

Latest News