मां भवगती के जयकारों से गूंजा अमरावती

Baddi Himachal News Others

DNN बद्दी

15 अक्तूबर। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत अमरावती अर्पाटमेंट में अमरावती सोसाईटी द्वारा नवरात्रों के उपलक्ष्य पर जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें आए कलाकारों ने मां भगवती की भेंटों का गुणगान किया, जिससे पूरा अमरावती मां भगवती के जयकारों से गूंज उठा। जागरण में नगर परिषद बद्दी के वार्ड नंबर-9 से पार्षद सुरजीत चौधरी ने शिरकत कर मां के दरवार में शीश निभाया। इस मौके पर सुरजीत चौधरी के साथ विकास झा, विरेंद्र दूबे, राहुल बिलांवाली समेत सोसाईटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News