महिला को अगवा करके काला अंब में बनाया बंधक

Baddi + Doon Crime Nalagarh Solan

DNN नालागढ़ ( शर्मा)
पुलिस थाना नालागढ़ के तहत महिला ने एक व्यक्ति पर उसे अगवा करके बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि आरोपी ने उससे उसका मोबाईल भी छीन लिया और आगे बेचने के मनसूबे से उसे काला अंब में बंधक बनाकर रखा। जैसे तैसे करके वह काला अंब से भागकर अपने घर पहुंची और नालागढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पिंकी देवी ने बताया कि वह बीती 11 जुलाई को अपने गांव पहाड़ी चिकनी में बकरियां चरा रही थी। तभी करीबन 6 बजे कर्मचंद अपनी बाईक पर आया और इससे जबरदस्ती बाईक पर बिठाकर बद्दी ले गया। बद्दी जाकर कर्मचंद ने इसका फोन छीन लिया और अपने साथ चलने को कहा और नहीं चलने पर इसे व इसके पति को जान से मारने की धमकी दी। बद्दी से गाड़ी में कर्मचंद इसे कालाअंब ले गया और जहां पर किसी कमरे में इसको बंद रखा। वहां पर वह अकेली कमरे में बंद रही जहां पर कुछ महिलाएं इसे खाना देती थी। कर्मचंद काला अंब में करने में कैद करके खुद अपने घर वापिस आ गया। कर्मचंद ने इसे आगे बेचने के लिए कालाअंब में कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा। जैसे तैसे करके वह वहां से भाग निकली और अपने घर पहुंची।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 342 व 506 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News