महिला कांस्टेबल ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

07 नंम्बर। जिला मुख्यालय नाहन में तैनात महिला पुलिस कांस्टेबल को ड्यूटी के दौरान किसी अनजान व्यक्ति की सोने की चेन प्राप्त हुई है। लिहाजा स्थानीय पुलिस को इस सोने की चेन के मालिक की तलाश है, जोकि सही जानकारी देते इसे यातायात पुलिस प्रभारी से प्राप्त कर सकता है।दरअसल फेस्टीवल सीजन के दौरान हाल ही में महिला पुलिस कांस्टेबल बीना को चौगान मैदान में कीमती सोने की चेन पड़ी मिली। मगर कांस्टेबल का ईमान नहीं ढगमगाया। लिहाजा कांस्टेबल बीना ने ईमानदारी का परिचय देते हुए इस चेन को यातायात प्रभारी रामलाल को सौंप दिया। इसके बाद पिछले 4 दिनों से पुलिस उक्त सोने की चेन के मालिक की तलाश कर रही है।

रविवार को बातचीत में नाहन के यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा ने बताया कि पुलिस विभाग की कांस्टेबल बीना को सोने की चेन चौगान मैदान में पड़ी मिली। कांस्टेबल बीना की ईमानदारी की सराहना करते हुए रामलाल चोपड़ा ने आहवान किया कि जिस भी व्यक्ति की यह चेन है, वह इसकी सही जानकारी व वजन इत्यादि बताकर चौगान मैदान के साथ यातायात बूथ से इसे प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई है।
रामलाल चोपड़ा, यातायात प्रभारी कुल मिलाकर महिला कांस्टेबल बीना की इस ईमानदारी की हर कोई सराहना कर रहा है। यहां तक पुलिस अधिकारियों ने भी बीना की इस ईमानदारी की प्रशंसा कर रहे है। बस अब पुलिस को इस चेन के सही मालिक की तलाश है, ताकि पुलिस ईमानदारी के साथ चेन को उसके मालिक को सौंप सके।

News Archives

Latest News