DNN कसौली
कसौली क्षेत्र में मशरूम खाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कसौली के अंतर्गत गांव बडाह में 4 बिहारी मजदूरो की गत रात्रि मशरूम की सब्जी खाने से तबीयत खराब हो गई थी। ज्यादा तबीयत खराब होने पर आज सुबह उन्हें सीएससी धर्मपुर लाया गया। जहां पर एक व्यक्ति नजाकत उम्र करीब 35 साल की मृत्यु हो गई है। अन्य 3 व्यक्तियों को सीएससी धर्मपुर में इलाज हेतु भर्ती किया गया है। जिनमें अमरनाथ शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, नीतीश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पिछले कल शाम को गडखल बाजार से मशरूम खरीदी थी। रात 10 बजे यह सब लोग मशरूम की सब्जी के साथ खाना खाकर सो गए थे। परंतु रात को 12 बजे से इन्हें उल्टियां शुरू हो गई। जिसके बाद इन्हें इलाज के लिए सुबह के समय अस्पताल पहुंचाया गया इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।