DNN मनाली (रेणूका गोस्वामी)
विंटर कार्निवाल 2020 जनवरी 2 से 6 तक मनाली में मनाया जाएगा। कार्निवाल के सफल आयोजन को लेकर आज एसडीएम रमन घरसँगी की अध्यक्षता में पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकारी व गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्निवाल में शरद सुंदरी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षक रहेंगे। शरद सुंदरी व वायस ऑफ विंटर कार्निवाल प्रतियोगिता को रोचक बनाने के लिये शिमला, धर्मशाला, मण्डी व मनाली में ऑडिशन आयोजित किये जाएंगे।
एसडीएम मनाली ने कार्निवाल को रौचक बनाने के लिये सभी जन प्रतिनिधियों से सुझाब लिये और सफल आयोजन में सभी को बढ़चढ़कर भाग लेने की बात कही।शरद खेलों सहित संस्कृति के शरक्षण को1977 से शुरू किया गया विंटर कार्निवाल आज राष्ट्र स्तरीय हो गया है। देश विदेश के सैलानियों को सभ्यता- संस्कृति की यह खूबसूरत झलक मनाली के विंटर कार्निवल में देखने को मिलेगी। मनाली के एसडीएम एवं कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष रमन घरसंगी ने बताया कि इस आयोजन के जरिए हिमाचल की समृद्ध सभ्यता और संस्कृति को दिखाया जाएगा। उन्होने बताया कि प्रदेश भर में आयोजित होने वाले ऑडिशन की जल्द ही तिथियां भी निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उप समितियों का गठन कर तैयारियों को गति दी जाएगी। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि कार्निवाल के सफल आयोजन को हर सम्भव प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी व गैर सरकारी संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों ओर घाटीवाशियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में डीएसपी मनाली शेर सिंह, नप अध्यक्ष नीना ठाकुर, उपाध्यक्ष अनिता ठाकुर, पार्षद चमन कपूर, मनोज कुमार सहित समस्त सरकारी व गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।















