Dnewsnetwork
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज यहां पहाड़ी गायक राकेश शर्मा की नई पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन किया।
मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर गायक को बधाई देते हुए आशा जताई कि यह एलबम विशुद्ध पहाड़ी संस्कृति और लोक परम्पराओं के प्रचार एवं प्रसार में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की लोक-लुभावन संस्कृति को समूचे विश्व में जाना जाता है।
एलबम के गायक राकेश शर्मा ने अवगत करवाया कि इस एल्बम में कुल 06 गीत है और यह नए एवं पुराने गीतों का मिश्रण है।














