मणिकर्ण के कालगा गांव में लगी आग से 3 मकान जलकर राख

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

19 अक्तूबर। जिला कुल्लू की मणिकरण घाटी के कालगा गांव में मंगलवार तड़के सुबह के समय गांव में आग लग गई। वही आग के कारण तीन मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और आग लगने के कारणों के बारे में भी पुलिस की टीम के द्वारा छानबीन की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बरशैणी पंचयात के कालगा गांव में केसर सिंह पुत्र देवी सिंह के लकड़ी का ढाई मंजिला चादर पोश छत वाले मकान में आग लग गई। इसमें 10 कमरे थे सभी जल गए। इस मकान की चपेट में आने से दो मकानों में आग लग गई व वे भी जल गए। इसमें टिक्‍कम दासी पत्नी स्वर्गीय खेवा राम का चादर पोश ढाई मंजिला मकान जिसमें कुल छह कमरे थे वह भी पूरा जल गया है और तीसरा मकान प्यारे सिंह, बौधराज व हरदेव पुत्र गण चंद्र सिंह का भी ढाई मंजिला मकान जल गया है। गांव में रात से बिजली न होने के कारण आग लगने के कारण का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया। मौका पर स्थानीय लोग सुबह तक आग बुझाने में जुटे रहे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से टीम मौके पर रवाना कर दी गई। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जाएगा। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि प्रशासन की टीम के द्वारा प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी। वहीं नियमों के अनुसार उन्हें राहत राशि भी प्रदान की जाएगी।

News Archives

Latest News