मंडी सदर निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली संशोधन सहित प्रकाशित

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

05 जनवरी। मंडी सदर निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली संशोधन सहित प्रकाशित कर दी गयी है । यह जानकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी ओमकांत ठाकुर ने देते हुए बताया कि 33-मंडी सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचक नामावली के प्रारूप में किये गए संशोधनों की सूची पहली जनवरी 2024 को अर्हक तिथि मानते हुए संशोधन सहित तैयार कर प्रकाशित कर दी गयी है ।
उन्होंने बताया कि यह सूची निरीक्षण के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मंडी सदर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मंडी सदर व कोटली तथा मंडी सदर विधानसभा में स्थापित किए गए सभी मतदान केंद्रो पर उपलब्ध रहेगी ।

News Archives

Latest News