rashifal

मंगल और चंद्रमा मीन राशि में बनाकर चल रहे हैं लक्ष्‍मी योग, अन्य ग्रहों की स्थिति भी ठीक

Himachal News Others

राशिफल

22 दिसंबर, मंगलवार।

मेष

खर्च की अधिकता, अज्ञात भय, अनिद्रा, नेत्र विकार आदि से जूझेंगे। कोई बड़ी परेशानी नहीं होने वाली है। थोड़ा डिस्‍टर्ब फील जरूर करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

वृषभ

रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अत्‍यंत सुखमय समय है। स्‍वास्‍थ्‍य पर जरूर ध्‍यान दें। मध्‍यम चल रहा है। प्रेम, व्‍यापार आपका अच्‍छा चल रहा है। लाल वस्‍तु का दान करते रहें।

मिथुन

कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं। सरकारी तंत्र से लाभ मिल सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम मध्‍यम, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उत्‍तम समय है। हनुमान मंदिर में मसूर की दाल दान करें। अच्‍छा होगा।

कर्क

भाग्‍य साथ देगा। अच्‍छी स्थिति दिख रही है। प्रेमालाप होगा। नवप्रेम का आगमन हो सकता है। नए व्‍यापार की शुरुआत या उसकी बातचीत, कुछ पहल सम्‍भव है। बजरंग बाण का पाठ निरंतर करते रहें।

सिंह

किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। चोट लग सकती है। परिस्थितियां विपरीत दिख रही हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक दिख रहा है। हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

कन्‍या

जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम से अच्‍छे की तरफ है। व्‍यापार और प्रेम परवान चढ़ रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

तुला

विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कुछ रहस्‍य सामने आएंगे जो आपके हक में होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम करीब-करीब मध्‍यम, व्‍यापार ठीक चलेगा। हनुमान जी की अराधना करते रहें।

वृश्चिक

भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। पुलिस, सेना, एनसीसी, जो वर्दी वाले लोग हैं, उनके लिए आज विशेष फायदे का दिन रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम में कोलाहल, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं आप। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु

स्थिति अच्‍छी है। जमीन से सम्‍बन्धित कुछ काम आपके बनेंगे। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। गृहकलह से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापार अच्‍छा चल रहा है। केसर का तिलक लगाएं। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर

पराक्रम करने का समय है। योजनाओं को कार्यरूप दें। एक अच्‍छे समय की बात कही जा सकती है इस समय। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब कुछ अद्भुत दिख रहा है। हनुमान जी की अराधना करते रहें।

कुंभ

कठोर भाषा के प्रयोग से बचें। किसी को भी नकद रुपए न दें। रुकें जरा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापार भी अच्‍छा चल रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मीन

भाग्‍यवर्धक समय है। कुछ अच्‍छा होने वाला है। अद्भुत समय कहा जा सकता है इसको। लक्ष्‍मी योग का निर्माण आपके लग्‍न में हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम बहुत अच्‍छा, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। फिर भी स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें, क्‍योंकि आपका लग्‍नेश नीच का है। पीली वस्‍तु, भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

News Archives

Latest News