भाषा एवं संस्कृति मंत्री ने पंचायत घर का किया लोकार्पण

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

29 जून। पंचायती राज व्यवस्था में इसके तीनों अंग लोकतंत्र की रीढ़ हैं जो निचले स्तर पर विधानपालिका का सहयोग करते हैं। विकास कार्यों के निष्पादन से क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करते हैं। ग्रामीण स्तर पर ग्राम पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह बात शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ब्राण में पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित अपवर्धन पंचायत घर का लोकार्पण करने के उपरांत जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने स्थानीय जनता को इसके लिये हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे पंचायत प्रतिनिधियों को सुविधा सुविधा मिलेंगी और क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से होंगे।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों को और अधिक सुदृढ़ कर रही है। गांवों के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि प्रदान कर रही है। मनरेगा के तहत गांवों के लोगों को घर-द्वार पर रोजगार मिले, इसके लिए माकूल धनराशि उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पंचायतों से गांवों के लोगों को अनेक प्रकार की उम्मीदें होती हैं, इसलिये चुने हुए प्रतिनिधियों को जरूरतमंद लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करके उनकी यथासंभव सहायता करनी चाहिए। गोविंद ठाकुर ने ब्राण पंचायत के लोगों की समस्याएं भी सुनी। इसके साथ उन्होंने ब्राण स्कूल मैं आयोजित दो दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान वैक्सीन लगाने आए हुए विद्यार्थियों व शिक्षकों  से मुलाकात की और इस दौरान हर घर पाठशाला तथा एपीटीएम की जानकारी भी प्राप्त की।

News Archives

Latest News