DNN सोलन
भारत में रह रहे नाइजीरियन मूल के निवासी देश में चिट्टे का कारोबार फैला रहे हैं। ऐसा करके जहां वे भारत की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी और यह खुलासा भी हुआ है कि दिल्ली में रह रहे अधिकतर नाइजीरियन मूल के सोलन पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के पास मौजूद पासपोर्ट व वीजा भी खत्म हो चुका है। बावजूद इसके वे यहां पर रहकर नशे के धंधे को चमकाने में जुटे हुए थे। आपको बता दें कि सोलन पुलिस ने पिछले डेढ़ साल में नाइजीरियन मूल के 8 लोगों को चिट्टा सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सोलन पुलिस ने पिछले कुछ समय से चिट्टे के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान को कामयाबी मिल रही है। सोलन में चिट्टे के साथ पकड़े जा रहे लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अभी तक पिछले डेढ़ साल में 8 नाइजीरियन मूल के लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से कुछ के पास से चिट्टा भी बरामद हुआ था। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि सोलन पुलिस अपने विभिन्न मामलों में स्थानीय लोगों की गिरफ्तारी के बाद चिट्टा सप्लाई के आरोप में 8 नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है।उन्होंने कहा कि जांच में यह खुलासा हुआ है कि किसी का वीजा एक्सपायर हो चुका है तो किसी का पासपोर्ट। इसी आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत इनके खिलाफ मामले भी दर्ज किए हैं।















