भारतीय डाक विभाग में 15 मई तक करें प्रत्यक्ष अभिकर्ताओं हेतु आवेदन

Kangra Others

DNN धर्मशाला

12 अप्रैल: अधीक्षक डाकघर रामतीर्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय डाक विभाग, धर्मशाला मंडल, धर्मशाला में डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक बीमा के प्रत्यक्ष अभिकर्ताओं(डायरेक्ट एजेंट) की नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास व आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष है। इच्छुक आवेदक अपने आवेदन पत्र अपने नजदीकी डाकघर से लेकर, दस्तावेजों के साथ भारतीय डाक विभाग, धर्मशाला मंडल, धर्मशाला के कार्यालय में स्वयं या स्पीड पोस्ट के माध्यम से 15 मई, 2021 तक भेज सकते हैं।   अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01892-226924 व 94186-73287 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News