भाजयुमो कसौली ने किया बैठक आयोजन 

Politics Solan
DNN धर्मपुर (सोलन) 
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कसौली मंडल ने बैठक का आयोजन किया। भाजयूमो की यह बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित हुई।  बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा कसौली मंडल के अध्यक्ष वरुण शर्मा ने की। इस बैठक में भाजपा कसौली मंडल के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा व युवा मोर्चा जिला सोलन के अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर ने बतौर मुखतिथि शिरकत की। कोविड -19 के चलते बैठक के दौरान समाजिक दूरी का भी पूरी तरह पालन किया गया। सर्व प्रथम भारत – चीन सीमा विवाद पर शहीद हुए  वीर जवानों को पुष्प व दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यातिथि कपूर सिंह वर्मा व नरेन्द्र ठाकुर ने सभी नवन्यूक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और सभी को जिम्मेदारियों से अवगत करवाते हुए, देश को प्रगति की ओर तेजी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला महामंत्री अमर सिंह परिहार व  कसौली मंडल के नवनयुक्त पदाधिकारी  हेमंत जुनेजा,  बलदेव ठाकुर, हेमंत शर्मा,  राहुल गुप्ता, गौरव ठाकुर,  रोहित ठाकुर, विक्रम ठाकुर, पंकज शर्मा, नवीन शर्मा, राजेन्द्र ठाकुर , मोहित शर्मा, कमल कांत, कपिल शर्मा, दीपक शर्मा, यशपाल शर्मा, रूबल  शर्मा, शिव कल्याण, अनिल कुमार दर्शन ठाकुर, अमित शर्मा दीपक कुमार मौजूद रहे।

News Archives

Latest News