भाजपा ने की शिकायत कांग्रेस कर रही है चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन

Crime Politics Shimla

DNN शिमला

भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रकोष्ट के संयोजक सुरेंद्र एस घोनक्रोक्टा ने मुख्य चुनाव अधिकारी को हिमाचल प्रदेश  में कांग्रेस द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन मामले में रिमांइडर पत्र जारी करके उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया हैं। उन्होनें बताया कि कांग्रेस पार्टी महिला मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अनुचित प्रलोभनों का लालच दे रही हैं। जिसके अनुसार ’हर घर लक्ष्मी, नारी सम्मान निधि’ के तहत 1500 रूपये की राशी हर माह जारी करने का आश्वासन दे रही हैं जो कि इस तरह की गांरटी पत्र का आंबटन आदर्श चुनाव संहिता का खुला उल्लघंन हैं और इस तरह के गांरटी पत्र लाखों की संख्या में बांटे जा रहे हैं, जिन में मुद्रक व प्रकाशक का कोई उल्लेख  नहीं हैं। यह  कानून के तहत आवश्यक है और इसकी अवमानना आदर्श चुनाव संहिता का खुला उल्लघंन हैं।
उन्होंने कहा कि हमने 17 अक्टूबर को इस विषय में मुख्य चुनाव अधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए हमारी सक्षम अधिकारी से  प्रार्थना है कि इस बारे में कड़ा संज्ञान लिया जाए और कानून की धाराओं के अनुरूप उचित कार्यवाही की जाए।

News Archives

Latest News