DNN सोलन
सोलन जिला में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे है। ऐसे में प्रशासन लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर और ज्यादा एतिहात बरतने के लिए कह रहा है। साथ ही लोगों का सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिर्वाय कर दिया गया है। इसके अलावा समय समय पर हाथ धोने व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील भी की जा रही है। बावजूद इसके कुछ लोग प्रशासन के निर्देशों को हल्के से ले रहे है। यहीं कारण है कि पुलिस भी ऐसे लोगों पर लगातार शिकंजा कस रही है और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों के चालान कर रही है।
सोलन जिला में पुलिस लाकडाउन से लेकर अब तक सोलन पुलिस जिला में मास्क न पहनने पर करीब 1150 लोगों के चालन कर चुकी है। इससे पुलिस ने 5 लाख 90 हजार रुपए जुर्माना भी वसूला है। कोरोना वायरेस की दस्तक के साथ ही प्रदेश के अन्य हिस्सों के साथ साथ सोलन जिला में भी लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिर्वाय कर दिया गया था। ऐसा न करने वालों पर 500 रुपए से 5000 रुपए तक के जुर्माना का प्रावधान है और सजा भी हो सकती है। इसे देखते हुए पुलिस ऐसे लोगों पर शिकंजा कस रही है, जोकि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहन रहे है। ऐसे ही लोगों पर शिकंजा कसते हुए सोलन जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर मास्क न पहनने वालों पर शिकंता कसते हुए अब तक 1150लोगों के चालन किए है।
वहीं मामले में डीएसपी रमेश शर्मा ने कहा किपुलिस लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिए जागरूक भी कररही है साथ ही लोगों के चालान भी कर रही है। अब तक पुलिस मास्क नपहनने पर 1150 लोगों के चालन कर चुकी है। इससे पुलिस ने 5 लाख 90 हजाररुपए जुर्माना भी वसूला है।















