बिना परमिट ले जाई जा रही 47 पेटी शराब बरामद, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Crime Solan

DNN कंडाघाट (लवली)

कंडाघाट में सोलन पुलिस की विशेष जांच टीम ने साधुपुल क्षेत्रों में बिना परमिट के सप्लाई की जाने वाले करीब 45 पेटी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी रमेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने यह शराब एक गुप्त सूचना के आधार पर बरामद की है। टीम को सूचना मिली कि कंडाघाट शराब के ठेके से करीब 1 किलो मीटर दूर एक वाहन खड़ा है। जिसमें शराब मौजूद है और इसी आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि एक वाहन में शराब मौजूद है। इस वाहन में मौजूद लोगों ने पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान कुलदीप सिंह व राम दास के तौर पर बताई। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के अन्दर से कुल 47 पेट्टियां शराब देशी बरामद हुई। गाड़ी में मौजूद लोग पुलिस टीम को ले जाई जा रही शराब का कोई भी परमिट नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News