DNN ऊना
शुक्र है इस बार के बस हादसे से सरकारी महकमों ने कुछ सबक तो लिया। ऊना जिला में निजी स्कूलों की बसें बिना परमिट के ही बच्चों को लेकर दौड़ रही थी। यह खुलासा तब हुआ जब RTO ऊना ने टीम सहित ऊना और आसपास के क्षेत्रों में स्कूल बसों का निरीक्षण किया । इस दौरान एक ही स्कूल से जुड़ी 8 स्कूल बसें बिना परमिट के दौड़ती पाई । इस पर आर टी ओ ने स्कूलों से जवाब तलबी की तो स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बसे निजी तौर पर किराए पर ली गई है। RTO ने सभी बस चालकों को एक दिन का समय दिया है और बुधवार को बिना परमिट बच्चे ढोने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। आरटीओ मनोहर लाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि 8 स्कूल बसें बिना परमिट के दौड़ती पाई गई हैं और इस संबंध में एक दिन का समय दिया गया है।
















